रिलायंस ने की एक और बड़ी डील, अबूधाबी की मुबाडला करेगी 6247.5 करोड़ का निवेश
मुंबई। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को चौथा बड़ा निवेशक मिल गया है। आबूधाबी की मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी ने इसमें 6,247.5 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। इस निवेश के जरिए मुबाडाला कंपनी रिलायंस रिटेल में कुल 1.40 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगी। रिलायंस में मुबाडाला कंपनी की ओर से किया गया ये दूसरा बड़ा निवेश है। इससे पहले इसी साल मुबाडाला कंपनी ने रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 1.2 अरब डॉलर का निवेश किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस रिटेल में चौथा निवेश होने जा रहा है। इस सौदे के आधार पर रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 4.285 लाख करोड़ रुपए आंकी गयी है। इसी साल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.2 अरब डॉलर के निवेश के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडिरी में मुबाडाला द्वारा किया जाने वाला यह दूसरा बड़ा निवेश है। रिलायंस रिटेल को पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है।
रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने के लिए मुबाडाला से पहले सिल्वर लेक, अमेरिकी फर्म केकेआर औ प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक भी रिलायंस रिटेल डील कर चुकी हैं। इनमें जनरल अटलांटिक ने 0.84 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया। गौरतलब है कि सिल्वर लेक ने कल ही रिलायंस रिटेल में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का ऐलान भी किया था।
रिलायंस रिटेल के देश भर में 12 हजार से ज्यादा स्टोर हैं। इसके स्टोरों में लगभग साल में करीब 64 करोड़ ग्राहक पहुंचते आते हैं। रिलायंस रिटेल का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी रिटेल, वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करने का उद्देश्य रखती है जिससे ग्राहकों को सस्ते दाम पर सर्विस दी जा सके। साथ ही लाखों रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications