Income tax return: टैक्सपेयर्स ने बनाया रिकॉर्ड, 31 जुलाई को 72 लाख 42 हजार लोगों ने फाइल किया ITR
Income tax return: टैक्सपेयर्स ने बनाया रिकॉर्ड, 31 जुलाई को 72 लाख 42 हजार लोगों ने फाइल किया ITR
नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई को खत्म हो चुकी है। 31 जुलाई 2022 को अंतिम मौके पर टैक्सपेयर्स ने रिकॉर्ड रिटर्न दाखिल किया। 31 जुलाई को 72.42 लाख लोगों ने अपना रिटर्न दाखिल किया, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। आयकर विभाग की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

इनकम टैक्स की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि 31 जुलाई को डेडलाइन खत्म होने पर 5.83 करोड़ आयकर दाताओं ने ITR फाइल किया है। उन्होंने कहा कि भले ही इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की गति धीमी थी, लेकिन आखिरी में परिणाम अच्छे देखने को मिले हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 की डेडलाइन खत्म होने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जुलाई तक मात्र 1 करोड़ लोगों ने रिटर्न दाखिल किया था। जबकि 22 जुलाई तक ये आंकड़ा मात्र 2.48 करोड़ तक पहुंचा था। जब सरकार ने ऐलान किया कि रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन नहीं बढ़ेगी तो इसमें रफ्तार आई और 31 जुलाई तक 5.83 करोड़ लोगों ने रिटर्न दाखिल किया।
Banking News: 1 अगस्त को लगा जोर का झटका, PNB समेत 4 बैंकों ने महंगा किया लोन, बढ़ा EMI का बोझ












Click it and Unblock the Notifications