Banking News: 1 अगस्त को लगा जोर का झटका, PNB समेत 4 बैंकों ने महंगा किया लोन, बढ़ा EMI का बोझ
Banking News: 1 अगस्त से PNB समेत 4 बैंकों ने महंगा किया लोन, बढ़ा EMI का बोझ
नई दिल्ली। नए महीने के शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। एक साथ 4 बैंकों से अपने-अपने ग्राहकों को झटका देते हुए बैंक लोन को महंगा कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियन बैंक और बंधन बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए 1 अगस्त 2022 से फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक के इस फैसले से अब इन बैंकों का लोन महंगा हो जाएगा तो वहीं लोन ले चुके लोगों पर EMI का बोझ बढ़ गया है।

PNB ने दिया झटका
पीएनबी बैंक ने एमसीएलआर रेट में 10 बेसिक प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद हर टेन्योर का लोन महंगा हो गया है। इतना ही नहीं बैंक के इस कदम से लोन की ईएमआई बढ़ गई है। एमसीएलआर आधारित लोन अब महंगे हो गए और उनकी EMI में बढ़ोतरी हो गई है। आपको बता दें कि अधिकांश लोन इसी रेट पर लिए जाते हैं। आपको बता दें कि इस बढ़ोतरी के बाद एक साल के लिए पीएनबी का एमसीएलआर दर7.55 प्रतिशत से बढ़कर 7.65 प्रतिशत हो गया है।

ICICI बैंक ने भी दिया तगड़ा झटका
निजी सेक्टर के बड़े बैंक ICICI बैंक ने भी लोन को महंगा कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक ने एमसीएलआर दर में 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। बैंक द्वारा लोन की ब्याज दर में की गई बढ़ोतरी के बाद आईसीआईसीआई बैंक का न्यूनतम एमसीएलआर 7.90 फीसदी हो गया है। बैंक द्वारा बढ़ाई गई नई ब्याज दरें 1 अगस्त, 2022 से लागू हो गई है। इस तेजी के कारण बैंक लोन के साथ-साथ EMI भी बढ़ गया है।

इन बैंकों ने भी बढ़ाई ब्याज दर
PNB और ICICI के अलावा बैंक ऑफ इंडिया ने भी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट में ब़ढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने 1 अगस्त, 2022 से MCLR दर में 10 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं बंधन बैंक ने एमसीएलआर में बढ़ोतरी तक कर्ज और ईएमआई दोनों महंगा कर दिया है। अब बैंक का एक साल का MCLR दर बढ़कर 9.45 प्रतिशत हो गया है। तीन साल के लिए 10.06 फीसदी हो गया है।

HDFC पहले ही दे चुका है झटका
निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने लोन को महंगा करते हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी। एचडीएफसी ने 30 जुलाई को दी । बैंक ने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट 0.25 फीसदी का इजाफा गया है। नई ब्याद दरें 1 अगस्त से प्रभावी हो गई हैं। यानी नए महीने के शुरुआत के साथ ही खाताधारकों को झटके पर झटका लगा है।
Gold: बदल जाएगा सोने से जुड़ा रूल, जानिए क्या है 'वन नेशन वन गोल्ड रेट' नियम












Click it and Unblock the Notifications