आरोग्य सेतु App ने बनाया रिकॉर्ड, 13 दिनों में 5 करोड़ डाउनलोड, जानिए कैसे कोरोना से लड़ने में करता है मदद
नई दिल्ली। भारत कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण से बचाने के लिए ही एक बार फिर से देश में लॉकडाउन किया गया। वहीं कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार ने हाल ही में Aarogya Setu ऐप लॉन्च किया है। इस आरोग्य सेतु ऐप के जरिए लोगों को कोरोना संक्रमित मरीजों को ट्रैक करने में मदद मिलती है। ऐप की रेंज में जैसे ही कोई संक्रमित व्यक्त आया है यह ऐप यूजर को अलर्ट भेजकर उसे संक्रमण से बचाता है। इस ट्रैकिंग ऐप की खासियत की वजह से ही यह मात्र 13 दिनों में दुनिया का सबसे तेज डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप बन गया है। महज 13 दिनों में इस ऐप को 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है।

13 दिनों में 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया Aarogya Setu ऐप
भारत का कोरोना (Covid-19) ट्रैकिंग ऐप Aarogya Setu दुनिया का सबसे फास्ट ग्रोइंग मोबाइल ऐप बन गया है। मंगलवार को नीति आयोग द्वारा जारी की रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्चिंग के 13 दिन बाद इसे 50 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन के बाद सिर्फ 24 घंटे में 11 मिलियन लोगों ने इस कोरोना ट्रैकिंग ऐप को डाउनलोड किया है। दरअसल पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अपील की। उन्होंने देशवासियों से खुद के अलावा दूसरों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बीजेपी के 40 साल पूरा होने के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से 40 लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाने की अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील का असर भी दिखा और महज 13 दिनों में 5 करोड़ लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड कर लिया है।
Recommended Video

Pokemon GO के रिकॉर्ड को तोड़ा
कोरोना वायरस को ट्रैक करने वाले इस ऐप ने 5 करोड़ डाउनलोड के साथ ही दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले मोबाइल ऐप का भी खिताब हासिल कर दिया। एंड्राइड पर 99% डाउनडोल के साथ ही इसने गेमिंग ऐप Pokémon GO को भी पछाड़ दिया। आपको बता दें कि Pokémon GO ने साल 2016 में 19 दिनों में 50 मिलियन ऐप डाउनलोड का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब इस आरोग्य सेतु ऐप ने उसे पछाड़ दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की। लोगों को एक बार फिर से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर खुद को सुरक्षित रखने की अपील की। पीएम मोदी के संबोधन के साथ ही लोग तेजी से इस ऐप को डाउनलोड करने लगे। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक 39 मिलियन लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया था, लेकिन इसके बाद हर मिनट करीब 100000 लोग इसे डाउनलोड करने लगे और मंगलवार रात 12 बजे तक 50 मिलियन लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

1 दिन में 11 मिलियन डाउनलोड
नीति आयोग के फ्रॉटियर टेक्नोलॉजी के प्रोग्राम डायरेक्टर अर्णव कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि 15 अप्रैल तक 50 मिलियन डाउनलोड होंगे, लेकिन हमने 1 दिन पहले ही टारगेट को छू लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के संबोधन के बाद सिर्फ मंगलवार को 11 मिलियन लोगों ने इसे डाउनलोड किया। उन्होंने कहा लॉन्चिंग के बाद सामान्य तौर पर 20000 लोग प्रति मिनट इस ऐप को डाउनलोड कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को हर मिनट 100000 डाउनलोड हुए। आपको बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने में मदद करता है। इस ऐप को नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने डेवेलप किया है।आरोग्य सेतु एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

क्या है आरोग्य सेतु मोबाइल एप
आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के मकसद से तैयार किया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।

कहां से करें डाउनलोड
इन ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप नीचें दिए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
एंड्रॉयड : https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu
आईओएस : https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357

कैसे ये ऐप ट्रैक करता है कोरोना वायरस को
द नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए सूचना इकट्ठा कर आपको कोरोना के लिए अलर्ट करता है। इस ऐप के जरिए आपके आसपास 6 मीटर के दायरे में अगर कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति आएगा तो यह ऐप आपको अलर्ट कर देगा। इसके साथ ही वो इस डेटा को सरकार को भी साझा करेगा। यह ऐप ब्लूटूथ और डेटा के जरिए इसकी जानकारी को इकट्ठा करता है। इस ऐप को जैसे ही आपके आस-पास 6 मीटर के दायरे में संक्रमित व्यक्ति की जानकारी मिलती है, वो रिकॉर्ड से डेटा चेक कर आपको अलर्ट करता है। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप आपको 6 मीटर के रेडियस तक सुरक्षित रखता है।












Click it and Unblock the Notifications