Aam Budget 2024: 'अब घर खरीदना होगा आसान', वित्तमंत्री के बजट भाषण पर इस दिग्गज ने कह दी बड़ी बात
Aam Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। इस बजट की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट विकसित भारत के लक्ष्य को और मजबूत बनाता है और समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करता है।
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि 'सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करना है, जिससे युवाओं को विभिन्न उद्योगों में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।'

सरकार के इस ऐलान का कोलियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अर्पित मेहरोत्रा ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से संभावित रूप से महिला गृहस्वामियों की संख्या में वृद्धि होगी और रियल एस्टेट लेनदेन में वृद्धि होगी।
होम लोन पर ब्याज दर में राहत, प्रॉपर्टी टैक्स में रियायत, अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा, प्रधानमंत्री आवास योजना में विस्तार, इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार और डिजिटल रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाओं से घर खरीदने की प्रक्रिया अब और सरल हो गई है।
आइए जानते हैं कि बजट 2024 में घर खरीददारों के लिए क्या-क्या खास है?
- होम लोन पर ब्याज दर में राहत: वित्तमंत्री ने आज अपने बजट भाषण में होम लोन पर ब्याज दर में राहत दी है, उन्होंने ये कदम मध्यम वर्गीय लोगों के मद्देनजर उठाया है।
- प्रॉपर्टी टैक्स में रियायत: सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में भी रियायत देने की घोषणा की है। इससे घर खरीदने वालों को प्रॉपर्टी टैक्स में भी बचत होगी।
- अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा: सरकार ने इस सेक्टर में टैक्स में छूट और सब्सिडी की व्यवस्था की है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में विस्तार: इस योजना के तहत सरकार ने बजट 2024 में और अधिक धनराशि आवंटित की है। इससे और अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगेय़
- इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार: इसके लिए सरकार ने राशि बढ़ाई है।
- डिजिटल रजिस्ट्रेशन की सुविधा: काम में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने ये व्यवस्था लागू की है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्री हो पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications