PM Matsya Sampada Yojana: बजट 2023 में मत्स्य पालन के लिए बड़ी राहत, 6,000 करोड़ रुपये आवंटित

AAM Budget 2023 Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: पीएम मत्स्य संपदा योजना मत्स्य क्षेत्र पर केंद्रित एक विकास योजना है, जिसे आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 2025 तक सभी राज्यों में कार्यान्वित किया जाना है।

AAM Budget 2023 Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

AAM Budget 2023 Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana: बजट 2023-24 से मछली पालने (मत्स्य पालन) को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 पेश करते हुए घोषणा की कि सरकार पीएम मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के लिए 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार मत्स्य पालन में शामिल लोगों को सक्षम करने के लिए 6,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत एक उप-योजना शुरू करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कगा है कि पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

केंद्रीय वित्त निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत रियायती स्कीम आने वाले दिनों लाई जाएगी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार का विजन साफ है कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी। युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाएगा, इसके लिए हम कृषि त्वरक कोष की स्थापना करेंगे।

PMMSY: पीएम मत्स्य संपदा योजना क्या है?

-पीएम मत्स्य संपदा योजना मत्स्य क्षेत्र पर केंद्रित एक विकास योजना है, जिसे आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2024-25 तक सभी राज्यों में कार्यान्वित किया जाना है।

- इसके तहत मछली पालने वाले मछुआरों को बीमा कवर, आर्थिक मदद और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाती है।

-PMMSY का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण संसाधनों का उपयोग करके गांव की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+