Adhaar Card: घर बैठे बनवाएं 0-5 साल के बच्चों का आधार कार्ड
अगर आप अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आपके बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा।

Adhaar Card: घर में बच्चे के जन्म के साथ ही उससे जुड़े कई दस्तावेजों को बनवाने की चिंता लोगों को होने लगती है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता लोगों की आधार कार्ड को लेकर होती है। आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन के बारे में सोचकर ही मन घबराने लगता है। लेकिन आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध सेवा
अगर आपको अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना है तो आप इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाना होगा। इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद Service Request पर जाकर IPPB पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको चाइल्ड आधार इनरोलमेंट पर क्लिक करना होगा।
48-72 घंटे में बन जाएगा आधार
इसके बाद आपको बच्चे से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। यहां गौर करने वाली बात है कि बच्चे के माता-पिता और घर के पते की जानकारी को सावधानीपूर्वक दर्ज करना होगा। फॉर्म सबमिट होने के बाद 48-72 घंटे के भीतर आधार कार्ड बन जाएगा।
0-5 वर्ष के बच्चों के लिए सेवा
आधार कार्ड बन जाने के बाद आप इसे आधार वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह सेवा 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए ही उपलब्ध है। इन बच्चों का बायोमिट्रिक नहीं किया जाता है। बच्चों के उंगलियों और आईरिश को नहीं लिया जाता है।
एक बार भी आधार सेंटर नहीं जाना होगा
इस सेवा की अहम बात है कि आपको बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड सेंटर एक बार भी नहीं जाना पड़ेगा। इस सुविधा के माध्यम से आप भी अपने बच्चे का आधार घर बैठे बनवा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इस आधार कार्ड को पांच साल के बाद अपडेट करना होता है।
दरअसल 5 साल की उम्र तक बच्चों की उंगलियों के निशान स्थिर नहीं होते हैं, यह समय के साथ बदलते रहते हैं और आंखों की पुतली का आकार भी बदलता रहता है, यही वजह है कि इन बच्चों का बायोमिट्रिक नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications