केंद्रीय कर्मचारियों को अगस्त से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी, सुस्त पर गिरेगी गाज

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भारत सरकार ने सातवें वेतन आयोग का नोटिफिकेशन जारी कर कर्मचारियों की खुशियों को बढ़ा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन अगस्त महीने के वेतन में मिलेगा। केंद्र सरका के इस फैसले के बाद एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा।

7th Pay commission no hike for non performing employees

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद सरकार पर इस वर्ष 1.02 लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।कर्मचारियों को इस वेतन आयोग के बाद हर वर्ष 2.57 फीसदी सैलरी में हाइक मिलेगी। कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का लाभ जनवरी 2016 से मिलेगा, यानि कर्मचारियों को जनवरी से बढ़े हुए वेतन का भुगतान किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने आयोग की उस सिफारिश को भी मान लिया है जिसमें उन कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी जिन्होंने अपेक्षा के अनुसार काम नहीं किया है। जिन कर्मचारियों को 20 वर्ष तक प्रमोशन नहीं मिला है उनको भी इस बढ़ी हुई सैलरी का लाभ नहीं मिलेगा।

वित्त आयोग ने न्यूनतम वेतन को 7000 रुपए से बढ़ाकर 18000 कर दिया गया है जोकि 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। वहीं अधिकतम सैलरी को 2.5 लाख रुपए रखा गया है जोकि कैबिनेट सेक्रेटरी की होगी। इसे 90 हजार से बढ़ाकर 2.5 लाख किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+