केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया डीए को लेकर अभी नहीं हुआ कोई फैसला, वायरल हो रहा फर्जी लेटर

नई दिल्ली, 26 जून: केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने उस लेटर को फर्जी बताया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जिसमें कहा जा रहा है कि 1 जुलाई से बकाया डीए का भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले साल अप्रैल में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए मे बढ़ोत्तरी का फैसला रोक दिया था।

money

इससे पहले खबर थी कि 26 जून को केंद्र ने लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और डियरनेस रिलीफ (डीआर) को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय, राष्ट्रीय संयुक्त सलाहकार मशीनरी परिषद (जेसीएम) और कार्मिक-प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) बकाया डीए पर फैसला ले सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया है कि बकाया डीए मामले में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, कि डीए का भुगतान कैसे किया, क्योंकि एरियर का कैल्कुलेशन का फार्मूला अभी नहीं तैयार हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने कर्मचारी संगठनों के साथ इसको लेकर चर्चा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+