7th Pay Commission: 1 करोड़ कर्मचारियों में मायूसी, वेतन बढ़ोतरी को लेकर उम्मीद खत्म
7th Pay Commission: 1 करोड़ कर्मचारियों में मायूसी, वेतन बढ़ोतरी को लेकर उम्मीद खत्म
नई दिल्ली। 7th Pay Commission की सिफारिशों से अधिक वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीद अब लगभग खत्म हो चुकी है। मोदी सरकार ने अपने आखिरी कैबिनेट बैठक में भी केंद्रीय कर्मचारियों को कोई खुशखबरी नहीं मिली। मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने आखिरी कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को कोई राहत नहीं दी। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इस उम्मीद में थे कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार उन्हें वेतन बढ़ोतरी का तोहफा देगी, लेकिन उनकी उम्मीद पर पानी फिर गया।

सरकारी कर्मचारी जिस अच्छी खबर की प्रतीक्षा कर रहे थे आखिरी कैबिनेट बैठक में उसे लेकर कोई खुशखबरी नहीं मिल सकी। आखिरी कैबिनेट बैठक होने के बाद ही भारतीय चुनाव आयोग चुनाव तारीखों की घोषणा करेगा जिसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सरकार ने कर्मचारियों को खुश करने के लिए पिछले कुछ दिनों पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड , बिहार और राजस्थान की सरकारों ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।
हालांकि कर्मचारियों की मांग है कि वो महंगाई भत्ते के बजाए मूल वेतन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें वेतन बढ़ोतरी का तोहफा देकर खुश कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कर्मचारियों में नाराजगी है। ये सरकारी कर्मचारी पहले से ही विरोध प्रदर्शन और धरने पर उतर आए थे। अब सरकार की इस बेरूखी की वजह केंद्रीय कर्मचारियों की नाराजगी का आने वाले चुनाव पर क्या असर होगा, ये देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications