7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, 2 साल बढ़ी ये सुविधा
नई दिल्ली। वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को दिवाली से पहले भले ही वेतन बढ़ोतरी का तोहफा न मिला हो, लेकिन उन्हें सरकार ने खास तोहफा दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दो और सालों के लिए अवकाश यात्रा छूट भत्ते का लाभ उठाने का तोहफा दिया है। केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को सितंबर 2020 तक LTC भत्ते का लाभ उठाने के लिए जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की हवाई यात्रा कर सकने का लाभ दिया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने तोहफा दिया है कि वो दो और साल यानी सितंबर 2020 तक LTC भत्ते का लाभ उठाने के लिए जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की हवाई यात्रा कर सकते हैं। आधिकारिक आदेश के मुताबिक जब केंद्रीय कर्मचारी एलटीसी भत्ते का लाभ उठाते हैं तो उन्हें अवकाश के साथ टिकटों की राशि की भरपाई की जाती है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सरकार उन्हें इन स्थानों पर किसी निजी एयरलाइन से यात्रा की भी अनुमति देती है।

अब दो साल और उठा सकेंगे लाभ
केन्द्र सरकार ने सितंबर 2014 में एलटीसी नियमों में बदलाव किया था, जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र, जम्मू कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की हवाई मार्ग की अनुमति मिली थी। फिर 2016 में उसमें बदलाव किया गया और उसे दो साल के लिए बढ़ा कर 2018 किया गया। अब एक बार फिर से एलटीसी के नियमों में बदलाव कर इसे दो साल के लिए बढ़ाया गया है।

प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें कर्मचारियों को LTC पर केरल जाने देने की अनुमति का अनुरोध किया है, ताकि बाढ़ के बाद केरल में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के एलटीसी के दायरे में अगर केरल को भी शामिल किया जाएगा तो इसका लाभ राज्य को मिलेगा। गौरतलब है कि वर्तमान नियम के मुताबिक कर्मचारी अपने गृह नगर जाने के एलटीसी भत्ते को जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के राज्यों और अंडमान निकोबार द्वीपों की यात्रा में ले सकते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications