7th Pay Commission latest update: इन कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा, सैलरी में बढ़ोतरी

7th Pay Commission:इन कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा, सैलरी में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि कैबिनेट बैठक के बाद केंद्र सरकार 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का ऐलान करेगी, लेकिन अब तक ये इंतजार खत्म नहीं हो पाया है। जहां एक ओर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार है वहीं भारतीय डाक विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। जी बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने डाक विभाग के कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्‍ता साफ कर दिया है।

 इन कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन

इन कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने डाक कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों को मॉडीफाइड एर्श्‍योड कॅरियर प्रोग्रेशन स्‍कीम (MACPS) के तहत प्रमोशन देने की तैयारी की है। सरकार ने क्‍लैरिफिकेशन जारी कर साफ किया है कि इन अफसरों को प्रमोशन मिलना चाहिए, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत ये स्कीम लाई गई थी, जिसके तहत तय किया गया कि ऐसे केंद्रीय कर्मचारियों को एनुअल अप्रेजल या इंक्रीमेंट नहीं मिलेगा, जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं है।

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत

केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र में कोई बदलाव नहीं करेगी। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए कगा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्रसीमा 60 साल है। वहीं डॉक्टरों और यूनिवर्सिटियों के प्रोफेसर की रिटायर की उम्रसीमा 65 साल है।

जनवरी में इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

जनवरी में इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल स कती है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) में 4% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है कि नए साल में कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 720 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+