7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में जल्द होगी 3% की बढ़ोतरी
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई हैं। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के संकेत किए हैं। इसका फायदा प्रदेस के 5 लाख कर्मचारियों को होगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। वित्त विभाग इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास भेज दिया है। सीएम कमलनाथ की मंजूरी के बाद इसके भुगतान के लिए आदेश जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी
मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की योजना तैयार कर ली है। कर्मचारियों के DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश के राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा। कर्मचारियों का 1 जनवरी 2019 से 3% डीए बकाया है, जिसका भुगतान ज ल्द किया जाएगा।

सरकार पर 900 करोड़ का अतिरिक्त भार
सरकार द्वारा बकाया महंगाई भत्ते के भुगतान देने के लिए सरकार को करीब 450 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। वहीं डीए में बढ़ोतरी से सरकार पर हर साल करीब 900 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। आपको बता दें कि मार्च 2018 में सरकार ने डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी की थी। वहीं केंद्र सरकार ने जनवरी 2018 से महंगाई भत्ता 9 से बढ़ाकर 12% कर दिया है, जिसके बाद सरकार पर महंगाई भत्ता बढ़ाने का दवाब बढ़ने लगा।

सरकार पर दवाब
केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के बाद से राज्य सरकार पर दवाब बढ़ने लगा। केंद्र ने महंगाई भत्ता 12% किया, जिसके बाद से प्रदेश में कर्मचारी संगठन भी सरकार पर दबाव बना रहे थे। इन मांगों के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी करीब साढ़े चार लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications