7th Pay Commission: 16 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इसी महीने एरियर का भुगतान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए इसी महीने एरियर भुगतान की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने (7th Pay Commission) सातवें वेतनमान और डियरनेस अलाउंस (DA) की दूसरी किश्त चुकाने का आदेश जारी किया है। अपने आदेश में सरकार की ओर से कहा गया है कि 30 जून तक राज्य कर्मचारियों को इसका (एरियर) भुगतान कर दिया जाएगा।

 जून में मिलेगा एरियर

जून में मिलेगा एरियर

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि जून में अंत तक कर्मचारियों को उनके बकाया एरियर के भुगतान की बात कही है। वहीं जुलाई से दिसंबर 2016 के दौरान का दो फीसदी एरियर का पेमेंट भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश वित्त विभाग ने कहा है कि राज्य सरकार के इस फैसले से 16 लाख से अधिक राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

 9000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

9000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

सरकार ने कहा है कि एरियर के भुगतान से सरकार पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा। जून में सरकार द्वारा एरियर की दूसरी किश्त के भुगतान से सरकार पर 9000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के एरियर की रकम का 80 प्रतिशत हिस्सा जीपीएफ/पीपीएफ/एनएससी में निवेश किया जाएगा। बाकी की राशी का भुगतान इनकम टैक्स के तहत होने वाली कटौती के बाद कर्मचारियों को किया जाएगा।

 केंद्र कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

केंद्र कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि वो न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की जाए। कर्मचारी चाहते हैं कि उनके न्यूनतम वेतन को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26 हजार रुपए की जाए। हालांकि आचार संहिता लागू होने जाने की वजह से पिछली सरकार में कर्मचारियों की ये मांग पूरी नहीं पाई थी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी होगी और जल्द उन्हें बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+