7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, वित्त मंत्री के सामने पहुंचा मामला

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन की सिफारिशों से अधिक की मांग कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सातवें वेतन के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की डिमांड जल्द पूरी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि नई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द इन केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर सकती हैं। कर्मचारी यूनियन ने अपनी डिमांड को नई सरकार के गठन के बाद वित्त मंत्रालय के सामने रखा है।

 निर्मला सीतारमण पर टिकी उम्मीदें

निर्मला सीतारमण पर टिकी उम्मीदें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पदभार संभालने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वित्त मंत्री को 7वें वेतन आयोग से जुड़ी डिमांड से अवगत कराया गया है। माना जा रहा है कि मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो निर्मला सीतारमण ने वेतन बढ़ोतरी का आश्वासन दिया है।

 बेसिक सैलरी बढ़ोतरी की मांग

बेसिक सैलरी बढ़ोतरी की मांग

केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की की मांग है कि न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग की है। इस मांग को लेकर वो लंबे वक्त से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन में 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए की जाए। कर्मचारियों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाना चाहिए। हालांकि कहा जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की मांग को पूरा करने में सरकार को थोड़ा वक्त लग सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि जितनी मांग कर्मचारियों की है वो उतनी नहीं कर पा रहे हैं।

 इन कर्मचारियों को तोहफा

इन कर्मचारियों को तोहफा

सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी मांग की है। कर्मचारियों को सरकार की ओर से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि में पांच गुना बढ़ोतरी की गई। सरकार ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+