7th Pay Commission: DA के बाद क्या सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ेगी? जानें मोदी सरकार का जवाब
7th Pay Commission: DA के बाद क्या सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ेगी? जानें मोदी सरकार का जवाब
नई दिल्ली। 7th Pay Commission latest news. हाल ही में मोदी सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके रुके हुए महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा दिया और सरकारी कर्मचारियों के DA में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी से सीध 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने लगा। महंगाई भत्ते के साथ ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर भी चर्चा तेज होने लगी, लेकिन मोदी सरकार ने इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

7th Pay Commission-बढ़ेगी सैलरी
केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते (Dearness allowance) में बढ़ोतरी का तोहफा दिया। सरकार ने कर्मचारियों का DA 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया। डीए बढ़ोतरी के साथ ही बैसिक सैलरी में बढ़ोतरी की भी चर्चा होने लगी, लेकिन राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वर्तमान में सरकार इस पर सक्रियता से नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा कि 2.57 का फिटमेंट फैक्टर सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए समान रूप से लागू किया गया है।

बेसिक सैलरी बढ़ोतरी पर सरकार का फैसला
आपको बता दं कि सरकार ने 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया और डीए में 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। सरकार ने अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 फीसदी कर दिया है। जिसका लाभ करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिला। सरकार ने 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को हुए महंगाई भत्ते की किश्तों को जारी करने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान महंगाई भत्ते पर जून 2021 तक के लिए रोक लगा दिया है। अब जाकर सरकार ने इसे फिर से बहाल करने का फैसला किया। केंद्र सरकार के फैसले के बाद कई राज्यों ने कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया है।

इन राज्यों ने भी दिया तोहफा
केंद्र के बाद जम्मू कश्मीर, झारखंड की सरकार ने भी डीए को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। वहीं कर्नाटक की सरकार ने भी महंगाई भत्ते को 11.25 फीसदी से बढ़ाकर 21.5 फीसदी करने का फैसला किया। इन दोनों राज्यों के अलावा हरियाणा, राजस्थानस उत्तर प्रदेश ने भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की। वहीं बिहार सरकार भी महंगाई भत्ते के फैसले को अंतिम रूप दे रही है.
7th Pay Commission: अब इन कर्मचारियों को मिला तोहफा, DA में 11% की बढ़ोतरी












Click it and Unblock the Notifications