Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7th Pay Commission : 1.1 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने फिलहाल थोड़ी राहत दी है। वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फिलहाल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर खुशखबरी दी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। हम आपको बता दें कि इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी कितनी बढ़ेगी और कब से आप को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया। इस बढ़ोतरी के बाद अब7 केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 7 फीसदी से 9 फीसदी हो गया है। केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने इस प्रस्‍ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी, जिसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो गई है। आपको बताते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद आपकी सैलरी कितनी बढ़ोतरी होगी।

 कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

डीए में हुई बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। एक अनुमान के मुताबिक सातवें वेतन आयोग के तहत 18000 बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में अब 1620 रुपए प्रति माह डीए के बढ़कर मिलेंगे। 1 जुलाई 2018 से इसे लागू कर दिया गया है, जिसका लाभ 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा। 18000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों के बेसिक पे में महंगाई भत्‍ता 360 रुपए के आसपास बढ़ेगा। इसे अगर 9% डीए के साथ की जाए गणना की जाए तो ये 1620 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

 अगले महीने से मिलेगी कितनी सैलरी

अगले महीने से मिलेगी कितनी सैलरी

1 जुलाई 2018 ने डीए में की गई 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को लागू कर दिया गया है, जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। जिनका बेसिक पे 18000 रुपए है उनकी सैलरी में 1620 रुपए बढ़ेंगे तो वहीं जिनकी सैलरी 70000 रुपए है उनकी सैलरी में 2 प्रतिशत DA की बढ़ोतरी के साथ 1400 रुपए अधिक मिलेंगे। अगस्त 2018 में उनकी सैलरी में ये रकम जुड़कर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+