7th Pay Commission: 1 फरवरी 2020 पर टिकी लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें,हो सकता है खास ऐलान

7th Pay Commission: 1 फरवरी 2020 पर टिकी लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें,हो सकता है खास ऐलान

नई दिल्ली। साल 2016 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग उतने की पेंशनभोगियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है। इन कर्मचारियों की उम्मीदें अब मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे बजट पर टिकी है। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री बजट 2020 में उनके लिए खुशखबरी का ऐलान करेंगी।

 बजट 2020 से केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीदें

बजट 2020 से केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीदें

लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें आम बजट 2020 पर टिकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार अपने बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरे ऐलान कर सकती है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी बजट पेश होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती हैं। वहीं सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में सुधार की मांग कर रहे कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी की भी घोषणा की जा सकती है।

 फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी

फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर सकती है। इस बढ़ोतरी का लाभ लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 21000 रुपए तक की जा सकती है। वहीं सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

 महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

संभावना है कि मोदी सरकार केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। नए साल की पहली छमाही H1 2020 यानी जनवरी 2020 से जून 2020 में महं गाई भत्ते में 4 प्रतिशथ की बढ़ोतरी की जा सकती है। ये उम्मीद तब जगी जब जुलाई 2019 से लेकर अक्टूबर 2019 के बीच महंगाई के आंकड़ों में 3 अंक की बढ़ोतरी हुई। ऐसे में महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 720 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी, जो कि ये अलग-अलग रैंक के मुताबिक मिलने वाली सैलरी के हिसाब से अलग-अलग होगी। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से यह ऐलान बजट पेश होने के बाद मार्च की शुरुआत में इसका ऐलान हो सकता है। जबकि बजट में कर्मचारियों को उम्मीद है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा सरकार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+