7th Pay Commission: कर्मचारियों की बात मानी सरकार ने, तो 25 हजार रुपए हो सकती है न्यूनतम सैलरी!
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद अब केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी है। अभी तक यह खबर सामने आई थी कि सरकार न्यूनतम सैलरी को 18 हजार रुपए से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने की योजना बना रही है। लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपको इससे भी बड़ी खुशखबरी मिल जाए। हो सकता है कि सरकार न्यूनतम सैलरी को 21 हजार से भी अधिक बढ़ा दे।

25000 रुपए करने की है मांग
दरअसल, केन्द्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी न्यूनतम सैलरी को बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए। ऐसे में अगर सरकार से बातचीत का दौर आगे बढ़ता है, तो हो सकता है कि सरकार को कर्मचारियों की मांग के आगे झुकना पड़े। ऐसी स्थिति में आपको 25 हजार रुपए की न्यूनतम सैलरी का तोहफा मिल सकता है। हालांकि, अभी सरकार ने इसे 21 हजार रुपए करने पर विचार कर रही है।
फिटमेंट फैक्टर होगी 3 गुना
जून के महीने में केंद्रीय कैबिनेट ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। उस समय वित्त मंत्रालय ने 7th Pay Commission में 2.57 गुना के फिटमेंट फैक्टर को लागू करने का प्रस्ताव पास किया था। हालांकि अब मोदी सरकार की योजना इस फिटमेंट फैक्टर को 3 गुना करने की है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्रालय ने इस फैसले को मंजूरी देने पर फैसला कर लिया है। हालांकि, कर्मचारियों ने फिटमेंट फैक्टर 3.68 गुना करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications