7th pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 जुलाई से बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना हो सकता है इजाफा
7th pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 जुलाई से बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना हो सकता है इजाफा
नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई को खुशखबरी मिल सकती है। सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। सबसे खास बात है कि इस बात डीए हाईक बाकी सालों के मुकाबले ज्यादा होने की उम्मीद है। इस साल महंगाई भत्ते में 3 के बजाए 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दरअसल मार्च 2022 में AICPI Index में काफी उछाल आया था। आपको दें कि एआईसीपीआई इंडेक्स के आधार पर ही DA बढ़ोतरी की गणना होती है। महंगाई दर, बेसिक सैलरी इन सब फैक्टर को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते की गणना होती है।

जुलाई में खुशखबरी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों जुलाई में बड़ी खुशखबरी मिल सकता है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि इस साल जुलाई में महंगाई भत्ते में 3 के बजाए 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
Recommended Video

कितनी बढ़ेगी सैलरी
अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती हैं और DA 38 फीसदी हो जाता है तो उनकी सैलरी में 27000 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी होगी। इस बात को उदाहरण से समझे तो अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए हैं तो 38 फीसदी के DA के आधार पर उसे 21522 रुपए मिलेगा। वर्तमान में 34 फीसदी डीए के आधार पर उसे 19346 रुपए मिलता है। यानी उसकी सैलरी में 2276 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी होगी।

हर साल 2 बार बढ़ता है DA
आपको बता दें कि सरकार हर साल दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। जनवरी और जुलाई महीने में DA को रिवाइज किया जाता है। AICPI Index के आदार पर इसकी गणना की जाती है। इस बार भी कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उन्हें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा समय पर ही देगी।












Click it and Unblock the Notifications