7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा 3 फीसदी DA बढ़ोतरी का तोहफा
7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगा 3 फीसदी DA बढ़ोतरी का तोहफा
नई दिल्ली, 17 दिसंबर। सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।

डीए में बढ़ोतरी
नए साल में कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। कर्मचारियों को एक बार फिर से 3 फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की जा सकती है। सरकार सातवें वेचन आयोग की सिफारिशों के तहत कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ते का तोहफा दे सकता है। अगर सरकार 3 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में 20000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

31 फीसदी महंगाई भत्ता
आपको बता दें कि सरकार ने अक्टूबर महीने में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की तो वहीं इससे पहले जुलाई में भी सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए कर्मचारियों को तोहफा दिया। अक्टूबर में 3 फीसदी और जुलाई में 11 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद डीए की दर 31 फीसदी हो गई है। कर्मचारियों को एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया जा सकता है। कर्मचारियों को फिर से 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया जा सकता है। गौरतलब है कि जनवरी व जुलाई 2020 और जनवरी 2021 तक महंगाई भत्ते के अस्थाई तौर पर रोक लगाई थी। जिसके बाद सरकार ने इस पर लगी रोक को हटा दिया गया है। सरकार ने जुलाई 2021 में महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाकर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते को 28 फीसदी कर दिया है। वहीं इसके बाद फिर से अक्टूबर में फिर से इसे 31 फीसदी कर दिया है।

नए साल में मिल सकता है तोहफा
मीडिया सूत्रों की माने तो सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर से तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देने को लेकर जल्द घोषणा की जा सकती है, हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरकार ने कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंडेक्स के अनुसार डीए में बढ़ोतरी की है। सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के मुताबिक ये बढ़ोतरी की जाती है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें मुताबिक सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 6000 रुपए से बढ़कर 18000 रुपए कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications