7th Pay Commission: मोदी सरकार का एक और तोहफा, 13 लाख कर्मचारियों की सैलरी में 12500 रु. की बढ़ोतरी
7th Pay Commission:13 लाख कर्मचारियों की सैलरी में 12500 रु.की बढ़ोतरी
Recommended Video
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार ने 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग उतने ही पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मोदी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा किया, जिसके बाद अब इन केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस फैसले का फायदा 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया। सरकार ने 5% DA बढ़ा दिया। इस फैसले का असर 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 12 के बजाय 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। हालांकि इस बढ़ोतरी का असर सरकारी खजाने पर होगा। एक अनुमान के मुताबिक, DA में 5% इजाफे से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले इन केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी गई।

13 लाख रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
केंद्र सरकार के इस फैसले का असर 13 लाख रेलवे कर्मचारियों पर होगा। इन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। DA में 5% की बढ़ोतरी का सीधा फायदा 13 लाख रेल कर्मचारियों को मिलेगा। इस बढ़ोतरी के बाद सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी पा रहे कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपए से लेकर 12500 रुपए महीना तक इजाफा होगा। सैलरी बढ़ोतरी की खुशखबरी मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने इसका स्वागत किया। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि दिवाली के पहले सरकार की इस घोषणा से रेलवे कर्मचारियों में काफी उत्साह है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी
सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को DA में 3 साल में सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 12 प्रतिशत DA मिलता है। जनवरी से जून 2019 के बीच AICPI के आंकड़े में महंगाई बढ़ी है। सरकार ने इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी की, जिसके बाद अब ये 17 प्रतिशत हो गया। जून का DA 17.09% रहा है जो दिसंबर के मुकाबले 5% से ज्यादा है. इसलिए सरकार ने इतनी बढ़ोतरी की है।












Click it and Unblock the Notifications