7th Pay Commission: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है डबल तोहफा, DA बढ़ोतरी पर फैसला जल्द

नई दिल्ली। 7th Pay Commission. देश के 65 लाख केंद्रीय कर्मचारियों( Central Government Employees) और 48 लाख पेंशनभोगियों( Pensioners) को जल्द दोहरी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते( DA) बढ़ोतरी और DR बढ़ोतरी को लेकर बड़ा तोहफा द सकती है। माना जा रहा है कि होली ( Holi 2021) से पहले केंद्र सरकार कर्मचारियों को DA और DR बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

 7th Pay Commission: Good News come soon, Central Government employees get DA and DR hike before Holi

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी

देशभर के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। कर्मचारियों के डीए और डीआर बढ़ोतरी को लेकर मंथन जारी है। दरअसल कोरोना संकट के दौरान उत्पन्न हुए आर्थिक हालात को देखते हुए केंद्र सरकर ने केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees) के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दिया गया है, लेकिन इस बात की उम्मीद जग गई है कि होली स पहले सरकार कर्मचारियों को राहत देने की तैयारी कर रही है।

महंगाई भत्ते को लेकर हो सकता है ऐलान

आपको बता दें कि सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी पर रोक लगा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार 17% DA का भुगतान करती है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। ऐसे में 65 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को 21 फीसदी DA मिलेगा। सरकार में इसे लेकर मंथन जारी है। अगर सब ठीक रहा तो होली स पहले सरकार डीए और डीआर बढ़ोतरी का तोहफा कर्मचारियों को दे सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं कर्मचारियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार इस बार बजट 2021-22( Union Budget 2021) में उनके लिए राहत की घोषणा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+