7th Pay Commission: खत्म होने वाला है DA का इंतजार, सितंबर में बैंक खाते में आएंगे 218200 रुपए, जानें कैसे
7th Pay Commission: खत्म होने वाला है DA का इंतजार, खाते में आएंगे 218200 रुपए, जानें कैसे
नई दिल्ली, जुलाई 2। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। महंगाई भत्ते को लेकर अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है । दो महीने वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा मिल जाएगा। वहीं बकाया डीए का भुगतान भी किया जाएगा। ऐसे में अगले दो महीनों में कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान सितंबर महीने में कर दिया जाएगा।

सितंबर में मिलेगी खुशखबरी
नेशनल काउंसिल( स्टाफ साइट) ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों में एक बार फिर से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। नेशनल काउंसिल की ओर से जारी पत्र में कहा जा रहा है कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। इनका दावा है कि सरकार जनवरी 2020 ,जुलाई 2020 और जनवरी 2021 के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान सितंबर महीने से करेगी। कहा जा रहा है कि सितंबर महीने में सरकार जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते के साथ इन बकाया किश्तों का भुगतान भी करेगी। यानी अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को एक साथ बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

जानें कितना बढ़ेगा वेतन
लंबे वक्त से अटके महंगाई भत्ते को लेकर फैसला जल्द आने की उम्मीद है। ऐसे में कर्मचारियों को सितंबर में बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी की उम्मीद है। यानी सितंबर में कर्मचारियों के खाते में महंगाई भत्ते की बकाया तीनों किस्तो आएगी। अब आगर बात करें तो आपके खाते में कितना पैसा आएगा तो इसका कैलकुलेश आप आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको अपनी बेसिक सैलरी पता है तो आप बढ़ी हुई सैलरी की गणना कर सकते हैं। अगर तीनों किश्तों का भुगतान होता है तो कर्मचारियों को 17 फीसदी से बजाए महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी मिलने लगेगा। यानी DA में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।

एरियर को ऐसे करें कैलकुलेट
अगर आपकी बसिक सैलरी 20000 रुपए हैं तो डीए आपका करीब 2200 रुपए मासिक रूप से बढ़ जाएगा। यानी आपकी सैलरी में 2200 रुपए का इजाफा होगा। अगर इसे सालाना कैलकुलेट करें तो 26400 रुपए बढ़ जाएगा। अगर क्लास 1 के अधिकारियों के डीए एरियर की बात करें तो ये 11880 रुपए से सेकर 37554 रुपए होगा। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक कर्मचारियों के खाते में 2 लाख से अधिक रकम जमा होगी। डीए कैलकुलेशन के अनुसार लेवल 1 के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का एरियर 11880 रुपए से लेकर 37554 रुपए तक बनता है तो वहीं लेवल 13 के कर्मचारियों को 123100 रुपए से 215900 रुपए तक मिलेगा। जबकि लेवल 14 के कर्मचारियों को डीए के एरियर के तौर पर 144200 रुपए से लेकर 218200 रुपए तक मिलेगा। ये गणना सावतें वेतन आयोग की सिफारिशों के पे स्केल के आधार पर की गई है।
7th Pay Commission : DA को लेकर नहीं बनी बात, नाइट अलाउंस को लेकर मिल सकती है खुशखबरी












Click it and Unblock the Notifications