7th Pay Commission : DA को लेकर नहीं बनी बात, नाइट अलाउंस को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
नई दिल्ली, जून 27। देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीद टूट गई। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे इन कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। DA बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों को अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। 26 जून को कैबिनेट सक्रेटरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल काउंसिल जेसीएम की बैठक बेनतीजा रही। महंगाई भत्ते या महंगाई राहत को लेकर बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। जहां DA को लेकर कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी तो वहीं नाइट अलाउंट को लेकर सकारात्मक रूख भी दिखा।

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन की ओर से इस बैठक में नाइट अलाउंस की मांग की गई है, जिसपर सकारात्मक रवैया देखने को मिला है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि जल्द सरकार नाइट अलाउंस को लेकर जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। इस बैठक क दौरान एनएफआईआर की ओर से रेलवे की नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए नाइट ड्यूटी अलाउंस की डिमांड की गई। कर्मचारियों की सुरक्षा, उनके काम को देखते हुए ये मांग रखी गई, जिसपर कैबनिट सचिव, सरकारी अधिकारियों और सातवें वेतन आयोग की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार की ओर से इसे लेकर सकारातमक खबर आएगी।
आपको बता दें कि महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना होगा। वहीं सरकार ने कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस के के क्लेम के लिए मियाद बढ़ा दी है। अब रिटायरमेंट पर कर्मचारी 180 दिन में अपना ट्रैवल अलाउंस क्लेम कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। इस आदेश को 15 जून से लागू कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले ट्रैवल क्लेम के लिए मियाद 60 दिन की थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है। हालांकि अभी भी ट्रांसफर और ट्रेनिंग के दौरान क्लेम सबमिशन के लिए डेडलाइन 60 दिन ही रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications