7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा जल्द, DA बढ़कर 34 फीसदी तो HRA में भी हो सकती है बढ़ोतरी
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा जल्द, DA बढ़कर 34 फीसदी तो HRA में भी हो सकती है बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 20 जनवरी। केंद्र सरकार जल्द ही अपने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द ही बढ़ोतरी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्रीय कर्मचारियों को न केवल DA में बढ़ोतरी का बल्कि उनके हाउस रेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। यानी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर सकती है। जनवरी में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना है। इतना ही नहीं कई महीने से रुके हुए डीए एरियर को लेकर भी सरकार जल्द फैसला कर उसका एकमुश्त भुगतान कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के बकाए डीए पर एरियर नहीं दिया है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही है। मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 26 जनवरी तक इसे लेकर सरकार बड़ा तोहफा कर्मचारियों को दे सकती है।

सैलरी में होगी बढ़ोतरी
सरकार सरकार इस बार डीए के साथ HRA में भी बढ़ोतरी कर सकती है। जुलाई 2021 में डीए बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया था, उस वक्त एचआरए भी रिवाइज हो गया था। मौजूदा वक्त में शहरों की कैटेगरी के हिसाब से कर्मचारियों को 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी की दर से HRA मिलती है। इसके बाद सरकार ने अक्टूर में एक बार फिर से DA में बढ़ोतरी की और इसे बढ़ाकर 28 से 31 फीसदी तक दिया, जिसके बाद से कर्मचारी HRA रिवाइज किए जाने की आस लगाए बैठे हैं।

इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा डबल फायदा
हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया। प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दिया तो वहीं वेतन में भी 23.39 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया।












Click it and Unblock the Notifications