7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मार्च में सरकार से मिल सकता है ये तोहफा, बढ़ जाएगी सैलरी
नई दिल्ली। कोरोना महामारी में जहां लाखों की नौकरी चली गई वहीं पिछले साल सरकार ने केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को पुरानी दर पर ही डीए देने का फैसला सुनाया था लेकिन अब केन्द्रीय कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोत्तरी को लेकर बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेंट्रल गर्वमेंट डीए की नई रणनीति को लेकर जल्द ही कर्मचारियों के हित में फैसला सुना सकती है। इस फैसले से न केवल सरकारी कर्मचारियों को बढ़कर सैलरी मिलेगी बल्कि इससे पेंशनर्स को भी लाभ होगा उन्हें बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले मिल सकता है ये तोहफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार होली से पहले डीए बढ़ाने संबंधी फैसला लेकर सरकारी कर्मचारियों को सौगात दे सकती है। सरकार के डीए बढ़ाने से देश भर में काम कर रहे 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। मालूम हो कि देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए सरकार ये फैसला सुना सकती है।

सरकारी कर्मचारियों को पुरानी दर से ही दिया जा रहा डीए
बता दें कोरोना महामारी में देश की अर्थव्यवस्था का चौपट हो गई। इस कोरोना महामारी के कारण विगत वर्ष अप्रैल माह से सरकारी कर्मचारियों को डीए पुरानी ही दर 17 फीसदी ही देने का फैसला किया गया था। 21 जून 2021 तक सरकार द्वारा की गई ये व्यवस्था लागू रहेगी। बता दें सरकार पहले ही फैमिली पेंशन में ढ़ाई गुना बढ़ोत्तरी कर चुकी है।

त्रिपुरा सरकार ने डीए में की 3% की बढ़ोतरी
वहीं कोरोना संकट में होली के पहले त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है क्योंकि राज्य सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के अगले महीने से महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। । विशेषकर, 7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने कहा कि डीए और डीआर में बढ़ोतरी एक मार्च से लागू होगी। अधिक जानकारी देते हुए, राज्य के कानून मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की वृद्धि के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 320 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च करेगी।












Click it and Unblock the Notifications