DA Hike: एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों-पेंशनर्स को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 15 तारीख की मीटिंग पर नजर

7th Pay Commission: 15 मार्च को कैबिनेट मीटिंग होने वाली है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इसमें डीए बढ़ोतरी पर फैसला हो सकता है।

DA Hike

केंद्रीय कर्मचारियों को आने वाले हफ्ते में खुशखबरी मिल सकती है। उनका डीए बढ़ाने पर लंबे वक्त से विचार-विमर्श चल रहा है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते इस पर फैसला हो जाएगा। फिलहाल सभी की नजरें 15 मार्च को होने वाली कैबिनेट मीटिंग पर है। अगर डीए हाइक को मंजूरी मिलती है, तो एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों/पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।

दरअसल हर छह महीने पर केंद्र सरकार डीए को बढ़ाती है। इसके अलावा पेंशन भोगियों के लिए महंगाई राहत यानी डीआर बढ़ाया जाता है। केंद्रीय कर्मचारी काफी वक्त से इसको लेकर होने वाले ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी संगठनों ने तो सरकार से 4 प्रतिशत डीए/डीआर बढ़ाने की मांग की थी। अगर सरकार ने इस मांग को मान लिया तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी हो जाएगा। वो अभी 38 फीसदी है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को अच्छा खासा फायदा होगा।

मामले में एक कर्मचारी संगठन ने कहा कि कोरोना काल के बाद से डीए बढ़ोतरी में देरी देखने को मिल रही है। पहले उनका डीए 34 प्रतिशत था, लेकिन पिछली बार सरकार ने उसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। जिससे वो 38 फीसदी हो गया। इस बार भी वो कम से कम 4 प्रतिशत की उम्मीद कर रहे, ऐसे में डीए बढ़कर 42 फीसदी हो सकता है। सरकार के इस फैसले से 1.11 करोड़ कर्मचारियों/पेंशन पाने वालों को फायदा होगा। अभी 42 लाख कर्मचारी और 63 लाख पेंशनर्स हैं।

DA एरियर का भी इंतजार
आपको बता दें कि कोरोना काल में कर्मचारियों का डीए रोक दिया गया था। करीब 18 महीने तक रुके इस डीए एरियर को जल्द से जल्द जारी किए जाने की मांग तो हो रही, लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। उम्मीद जताई जा रही कि इस मीटिंग में इस पर भी चर्चा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को आने वाले दिनों में अच्छी-खासी रकम मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+