7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA पर लगी रोक हटी, 28% हुआ महंगाई भत्ता

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA पर लगी रोक हटी, 28% हुआ महंगाई भत्ता

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटा दी है। सरकार द्वारा रोट हटाए जाने के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी स बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ते पर लगी रोक को आज हटा लिया। सूत्रों की माने तो केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते से रोक हटाने और इसे पुन: बहाल करने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया, जिसका लाभ करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा।

 7th Pay Commission: Bumper News For Central Government Employees, Govt approved DA hike to 28 percent

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लंबे इंतजार को अब खत्म कर दिया है। सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते पर से रोक हटाते हु इसे बहाल करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ते की तीन किश्तों को मिलाकर 11% महंगाई भत्ता बढ़ाने का भी फैसला किया है। आपको बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी DA मिलता है। वहीं इन तीनों किश्तों के भुगतान के साथ ही कर्मचारियों का DA बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा।

आपको बता दें कि सरकार ने कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट को कम करने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान पर रोक लगा दिया था। इस बीच जनवरी 2020 मं महंगाई भत्ते में 4 फीसदी, जुलाई 2020 का 3 फीसदी, जनवरी 2021 का 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जिसे जोड़ा जाए तो अब कर्मचारियों को अब 17 फीसदी के बजाए 28 फीसदी (17+4+3+4) महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार हर छह महीने पर महंगाई भत्ते को रिवाइज करती है। महंगाई दर को देखते हुए सरकार फैसला लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+