Good News: इन सरकारी कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी से DA में हुई 3 फीसदी की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। 7th Pay Commissiom latest Update. चुनावी साल में पश्चिम बंगाल सरकार ने अपना पिटारा खोल दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने आज एक के बाद एक कई घोषणाएं की। जहां ममता बनर्जी की सरकार ने कोरोना टेस्ट के रेट तय कर दिए तो वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सीनियर सेकेंडरी के छात्रों के लिए 9.5 लाख टेबलेट लेने की घोषणा की। इन सबसे के बीच पश्चिम बंगाल से सबसे बड़ी घोषणा प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते( DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार ने 50 लाक केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी को रोक दिया था। वहीं 61 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी को जुलाई 2021 तक के लिए रोक दिया गया है। डीए बढ़ोतरी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के साढ़े 14000 स्कूलों के नौ लाख सीनियर सेकेंडरी छात्रों को और 636 मदरसे के छात्रों को फ्री टैबलेट दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications