7th Pay Commission latest Update:नहीं बढ़ी सैलरी,लेकिन कर्मचारियों के खाते में आएंगे पहले से ज्यादा पैसे
बिना सैलरी बढ़े अब कर्मचारियों के हाथों में आएंगे ज्यादा रकम
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की। सरकार ने आखिरी बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में भले कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन लाख तक के पांच को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर रखा। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा बहु की सैलरी में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। वित्त मंत्री ने आंगनबाड़ी और आशा योजना के तहत मानदेय में लगभग 50% की बढ़ोतरी की घोषणा की। सरकार ने 7वें वेतन आयोग को लेकर बजट में कोई ऐलान नहीं किया, लेकिन अंतरिम बजट में सरकार द्वारा किए गए ऐलान के बाद अब कर्मचारियों के हाथों में पहले से ज्यादा पैसे आएंगे।

7th Pay Commission को लेकर कोई घोषणा नहीं
अंतरिम बजट में सरकार ने सातवें वेतन आयोग को लेकर कोई घोषणा नहीं की। पहले 26 जनवरी पर केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का इंतजार था, लेकिन उनकी उम्मीद पर पानी फिर गया। फिर उम्मीद जागी कि अंतरिम बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देगी, लेकिन इस बार फिर से केंद्रीय कर्मचारियों के हाथ खाली रह गए, लेकिन सरकार ने वार्षिक वित्तीय विवरण दिए और आयकर में छूट दी उसके बाद अब कर्मचारियों के हाथों में पहले से ज्यादा रकम आएगी।

इस तरह से मिलेगा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में सैलरी 2.57 फीसदी फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से मिलती है और उनकी न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए है। हालांकि कर्मचारी इसे बढ़ाकर 26000 रुपए और 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस पर कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिली है। भले ही बजट में सातवें वेतन आयोग को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई हो, लेकिन कई घोषणाएं ऐसी हुई, जिसके बाद अब कर्मचारियों के हाथों में पहले से ज्यादा पैसे आएंगे। जिनमें से सबसे अहम रही आयकर में छूट। सरकार ने पांच लाख तक की आय को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया, जिसकी वजह से 5 लाख तक की आय के दायरे में आने वाले लोगों को सीधे 13,000 रुपए तक की बचत होगी।

कितना होगा लाभ
वहीं सरकार ने स्टैंडर्ड डिडक्शन 40,000 रुपए किए है, जिससे 5-10 लाख रुपए के आय वाले लोगों को 2080 रुपए, 10 से 50 लाख आय वाले लोगों को 3,120 रुपए की बचत होगी, जबकि 50 लाख -1 करोड़ रुपए की इनकम वाले लोगों को 3,432 रुपए की बचत होगी। वहीं 1 करोड़ रुपए से ज्यादा आय वाले लोगों को 3,588 रुपए की बचत होगी। इसके अलावा सरकार ने टीसीएस, ग्रेज्युटी में बढ़ोतरी कर केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रत्यक्ष तौर पर लाभ पहुंचाया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications