7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर जल्द हो सकता है ऐलान
7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर जल्द हो सकता है ऐलान
नई दिल्ली। 7th Pay Commission DA hike. लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के नजरिए से अच्छी खबर जल्द आ सकती है। दरअसल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से इसे लेकर जल्द ही ऐलान संभव है।

वहीं इस निर्णय के बाद भारतीय रेलवे के अराजपत्रित चिकित्सा कर्मचारियों का वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। सातवें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में 21000 रु तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रेलवे में अराजपत्रित चिकित्सा कर्मचारियों के पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकती है। इस बारे में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी लंबे वक्त से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications