7th Pay Commission: 26 जून को बड़ा दिन, DA, DR एरियर को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
7th Pay Commission: 26 जून को बड़ा दिन, DA, DR एरियर को लेकर मिल सकती है खुशखबरी
नई दिल्ली, जून 11। सातवें वेतन आयोग को लेकर जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के रुके हुए महंगाई भत्ते और एरियर को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। 26 जून को इसे लेकर अहम बैठक होने वाली है।

26 जून को बड़ा फैसला
देशभर के 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों के लिए 26 जून को बड़ा फैसला हो सकता है। सककार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर बड़ी राहत भरी खबर दे सकती है। दरअसल 26 जून को केंद्रीय कर्मचारी यूनियंस और केंद्र सरकार के अधिकारियों के बीच अहम बैठक होगी। जिसमें महंगाई भत्ते को लेकर फैसला लिया जा सकता है। कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम की केंद्र सरकार के अधिकारियों ,डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अधिकारियों के साथ बैठक होने वाली है।

DA और एरियर को लेकर अहम फैसला
इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के DA , DR और एरियर को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। मामला 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़ा है। इस बैठक के प्रति वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का रवैया बेहद सकारात्मक रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है, कि इस बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, एरियर को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

1 जुलाई से महंगाई भत्ता फिर स शुरू करने का ऐलान
केंद्र सरकार 1 जुलाई से महंगाई भत्ते , महंगाई रात को फिर से लागू करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है। वहीं बकाया 3 डीए को लेकर भी उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि 1 जनवरी , 1 जुलाई-2020 और 1 जनवरी-2021 को फ्रीज कर दिया है। अगर कर्मचारियों को बकाया डीए का भुगतान कर दिया जाता है तो अब कर्मचारियों को 28 फीसदी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications