7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 11% का इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 11% का इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी की है। अब उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 17 फीसदी के बजाए 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।

कर्मचारियों को तोहफा
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी खुशखबरी दी और महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बड़ी बढ़ोतरी कर दी। सरकार ने कर्मचारियों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए मंगलवार को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 11 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए आदेश जारी कर दिया। सरकार के इस आदेश के साथ ही यूपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 28 फीसदी हो गया है।

16 लाख कर्मचारियों को राहत
सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को मिल है। वहीं 12 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में बढ़ोतरी हो गई है। बढ़ी हुई महंगाई दर का भुगतान 1 जुलाई से किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के फैसले के बाद ये तोहफा अपने प्रदेश के कर्मचारियों को दिया है। माना जा रहा है कि अगस्त की सैलरी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ खाते में जमा होगी। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन क दौरान केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी सरकार ने भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर रोक लगा दी थी।

इन राज्यों ने भी दिया तोहफा
हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्त के भुगतान पर लगाई गई रोक को हटा लिया। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA को 17 फीसदी से बड़ाकर 28 फीसदी कर दिया। केंद्र के बाद एक के बाद एक कर राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों को राहत दना शुरू कर दिया। इसी क्रम में यूपी के अलावा राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। वहीं केंद्र सरकार ने भी अपने 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई सैलरी का तोहफा दिया।
Bank Holidays: अगस्त के बाकी बचे 7 दिनों में लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें जरूरी काम












Click it and Unblock the Notifications