Bank Holidays: अगस्त के बाकी बचे 7 दिनों में लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें जरूरी काम
Bank Holidays: अगस्त के बाकी बचे 7 दिनों में लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें जरूरी काम
नई दिल्ली। Bank Holiday in August 2021. अगस्त महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। महीना खत्म होने में बस 7 दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा काम बचा है तो बिना देर किए इसे फौरन निपटा लें। अगस्त के बाकी बचे 7 दिनों में से 4 दिन बैंकों की छुट्टी है, ऐसे में आपको बैंक से जुड़े काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अगस्त के आने वाले दिनों में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देख लें।

बैंकों की छुट्टी
अगस्त में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। बैंक लगातर 4 दिन बंद रहेंगे। अगस्त के आखिरी हफ्ते में देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टियां होगी। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा काम बचा है तो अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई है। आरबीआई की वेबसाइट पर जारी छुट्टिय़ों की लिस्ट के मुताबिक 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे।

कब-कब बैंक रहेंगे बंद
RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक
- 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अगस्त को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।
- 30 अगस्त को अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर समेत देश के अधिकांश शहरों में जन्माष्टमी और कृष्णाष्टमी की छुट्टी रहेगी।
- 31 अगस्त को हैदराबाद में सभी बैंक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे।

जारी रहेगी एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस
28 से 31 अगस्त तक भले ही देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टी हो, लेकिन इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज , एटीएम सर्विसेज, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग आदि जारी रहेगी। बैंक बंद होने पर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगस्त 2021 में बैंकों की 15 दिन की छुट्टियां थी।












Click it and Unblock the Notifications