54वीं GST काउंसिल की बैठक में अहम फैसले, कैंसर दवाओं पर जीएसटी घटकर 5 प्रतिशत

54th GST Council Meet: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (9 सितंबर) नई दिल्ली में 54वीं जीएसटी परिषद बैठक (54th GST Council Meet) की अध्यक्षता की। जिसमें डिजिटल ट्रांजैक्शन को लेकर फिलहाल राहत मिली है। यानी अभी 2 हजार रुपए तक के लेन-देन पर 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में नहीं लाया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार को हुई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 54वीं बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैंसर की दवाओं पर जीएसटी घटाया गया है। इसी के साथ नमकीन पर भी जीएसटी घट गया है।

GST Council Meet

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, " कैंसर की दवाओं पर भी जीएसटी दरें कम की जा रही हैं। कैंसर के इलाज की लागत को और कम करने के लिए इसे 12% से घटाकर 5% किया जा रहा है। फिर नमकीन के निकाले गए विस्तारित नमकीन खाद्य पदार्थों पर भी निर्णय लिया गया। इन पर जीएसटी दर पूर्वव्यापी नहीं बल्कि संभावित तौर पर 18 से घटाकर 12% की जा रही है।"

चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा पर होगा फैसला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "2 नए GoM (मंत्रियों का समूह) तय किए गए हैं। एक चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा पर है। यह बिहार के उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दर युक्तिकरण जीओएम होगा, लेकिन इस सीमित उद्देश्य के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। हमने उनसे कहा है कि वे इस मामले को देखेंगे और अक्टूबर 2024 के अंत तक एक रिपोर्ट लेकर आएंगे। नवंबर में होने वाली जीएसटी परिषद इस रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लेगी जो कि जीओएम से आएगी।"

हेलीकॉप्टर सर्विस पर घटाया GST

बैठक में धार्मिक उद्देश्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करने का भी फैसला किया गया, मनी कंट्रोल ने उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया। है। बैठक में वित्त मंत्रालय के प्रमुख अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हुए।

वहीं पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए 2000 रुपए से कम के ऑनलाइन लेन-देन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का प्रस्ताव फिटमेंट समिति को आगे के विचार-विमर्श के लिए भेजने का फैसला किया गया है।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, "केंद्रीय वित्त मंत्री ने आज नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, गोवा और मेघालय के मुख्यमंत्री; अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री; राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के वित्त मंत्रियों और केंद्र सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में रहे।"

डिजिटल ट्रांजैक्शन पर झटके की थी उम्मीद

दरअसल, बताया जा रहा था कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर 18 फीसदी डीएसटी लगाने का प्रस्ताव हो सकता है। बैठक में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किए गए 2 हजार रुपए तक के छोटे डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर पेमेंट एग्रीगेटर्स पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने की तैयारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर कार्ड से पेमेंट करना महंगा हो सकता है। हालांकि फिलहाल अभी राहत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+