Amazon Great Indian Sale में इन 5 तरीकों से करें खरीददारी, मिलेगा मैक्सिमम लाभ

नई दिल्ली। नए साल पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है। यह सेल अमेजन इंडिया की यह सेल 21 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक के लिए चलेगी। अमेजन इस सेल में यूजर्स को लगभग सभी लोकप्रिय ब्रांड पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर दे रहा है। हालांकि कई बार यह देखा गया है कि इतने सारे ऑफर्स कई बार यूजर्स इसका सही लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए 5 टिप्स जिस पर अमल कर आप इस सेल से मैक्सिमम लाभ ले सकते हैं।

ये हैं वो 5 टिप्स

ये हैं वो 5 टिप्स

1. आप जिस प्रोडक्ट्स की खरीददारी करने जा रहे हैं एक बार उस प्रोडक्ट्स की आपलाइन कीमत भी जरूर चेक कर लें। कई बार यह देखा गया है कि आफलाइन रिटेल स्टोर भी अपने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट देते हैं।

2. अगर आप ब्रांडेड आइटम की खरीददारी करने का मन बना रहे हैं तो आप के लिए अमेजन का ये ग्रेट इंडियन सेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अमेजन लगभग ज्यादातर ब्रांडस पर डिस्काउंट दे रहा है। कई ब्रांडस पर तो डिस्काउंट 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

स्मार्टफोन ऑफर का जरूर उठाएं लाभ

स्मार्टफोन ऑफर का जरूर उठाएं लाभ

3. ऐसे समान जो सिर्फ 1 या 2 दिन चलते हैं या फिर उसके बाद खराब हो जाते हैं उन्हें इस आनलाइन सेल में खरीदने से बचना चाहिए। खासकर खाने पीने से जुड़े पदार्थ। इस तरह के उत्पादों को आफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदना ज्यादा सही होता है।

4. इस सेल में जिन उत्पादों को खरीदने के लिए ज्यादा होड़ मची है वे हैं स्मार्टफोन और इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्ट्स। क्योंकि इस सेल में सबसे ज्यादा डिस्काउंट और ऑफर इन्हीं उत्पादों पर मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप को इन उत्पादों की खरीददारी करना है तो आपको इस सेल का तुरंत लाभ उठाना चाहिए।

मेकअप सामान लेने से पहले सावधान

मेकअप सामान लेने से पहले सावधान

5. अगर आप ज्वैलरी या अन्य कोई कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने के बार में सोच रहे हैं तो इन्हें ऑनलाइन की बजाय हमेशा आफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदें। क्योंकि ज्यादातर आनलाइन स्टोर इन उत्पादों को खरीदने के बाद वापस नहीं लेते हैं। ऐसे में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+