Income Tax Notice: बैंक खाते में ये 5 लेनदेन पड़ सकते हैं भारी, आ सकता है आयकर विभाग का नोटिस
Income Tax Notice: बैंक में लेनदेन करते समय आपको कई चीजों का खयाल रखना चाहिए। आपकी लापरवाही के चलते आपका बैंक आपके लेन-देन की जानकारी को आयकर विभाग को भेज सकता है और आपको आयकर विभाग की ओर से नोटिस आ सकता है।
कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास सही जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से हम बैंक अकाउंट में ऐसे लेनदेन कर लेते हैं जिसकी वजह से बैंक इस लेनदेन को आयकर विभाग को नोटिफाई करता है। जिसके बाद आयकर विभाग नोटिस जारी करता है। आइए डालते हैं ऐसे ही 5 ट्रांजैक्शन पर जिसके चलते आपको नोटिस मिल सकता है।

सेविंग बैंक में 10 लाख का लेनदेन
अगर आप अपने सेविंग बैंक खाते में एक साल के भीतर 10 लाख रुपए कैश जमा करते हैं या निकालते हैं तो बैंक इसकी जानकारी बैंक आयकर विभाग को दे देता है, जिसके बाद आयकर विभाग आपको नोटिस भेज सकता है।
क्रेडिट कार्ड के बिल का कैश भुगतान
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लोगों के बीच काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आपने अपने क्रेडिट कार्ड का बिल कैश से भरा तो यह भारी पड़ सकता है। अगर आप 10 लाख रुपए तक के क्रेडिट कार्ड के बिल का कैश से भुगतान करते हैं तो आपका बैंक इसकी जानकारी आयकर विभाग को भेजता है, जिसके बाद आपको नोटिस मिल सकता है।
करेंट खाते में 50 लाख का लेनदेन
सेविंग बैंक के अलावा करेंट अकाउंट में अगर आप एक साल के भीतर 50 लाख रुपए से अधिक का लेनदेन करते हैं तो बैंक इसकी जानकारी आयकर विभाग को देता है, जिसके बाद आयकर विभाग आपको नोटिस दे सकता है।
नगद में जीएसटी की राशि लेना
इसके अलावा अगर आप दो लाख रुपए से अधिक की नगद राशि जीएसटी के तौर पर बैंक में बतौर कैश स्वीकार करते हैं तो इसकी भी जानकारी बैंक आयकर विभाग को दे सकता है, जिसके बाद आयकर विभाग की ओर से आपको नोटिस आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications