आज शाम से ATM पर लगने वाली कतारें हो जाएंगी छोटी, जानिए कैसे

जेटली ने इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एटीएम से नोट निकालने की सीमा भी बढ़ाई जाएगी। फिलहाल यह सीमा 2000 रुपए है।

नई दिल्ली। अगर आप भी नोटबंदी के बाद से एटीएम के बाहर लगाने वाली कतारों में लगने से परेशान हैं, तो जल्द ही आपकी ये परेशानी खत्म होने वाली है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा है कि शाम तक देश के करीब 22,500 एटीएम नए नोट देना शुरू कर देंगे।

atm

यानी कल सुबह से एटीएम मशीनों के बाहर लगने वाली कतारें छोटी हो सकती हैं, क्योंकि 22,500 एटीएम 500 और 2000 रुपए के नए नोट देना शुरू कर देंगे। खैर कल से एटीएम के बाहर लगने वाली लाइनें कम होती हैं या नहीं ये कल ही पता चल सकेगा।

जल्द बढ़ाई जाएगी पैसे निकालने की सीमा

इसके अलावा जेटली ने इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एटीएम से नोट निकालने की सीमा भी बढ़ाई जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल यह सीमा 2000 रुपए है।

वहीं दूसरी ओर, वित्त मंत्री ने बैंक जाकर नोट बदलने की सीमा को भी 4500 से घटाकर 2000 रुपए कर दिया है। वे बोले कि बहुत से लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं, इसलिए ऐसा कदम उठाया गया है।

आपको बता दें कि देश में कुल 2,20,000 एटीएम हैं, लेकिन ज्यादातर में नए नोट नहीं हैं। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार कई एटीएम पर नई मशीनें भी लगा रही है।

शादी के लिए 2.5 लाख

नोटबंदी के फैसले के बाद से ही उन लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, जिनके घर में शादी है। ऐसे में सरकार ने उन लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए भी अहम कदम उठाया है।

सरकार के अनुसार अगर कोई व्यक्ति शादी का कार्ड दिखाता है तो वह अपने अकाउंट से 2.5 लाख रुपए निकाल सकता है। इससे भी लोगों को हो रही परेशानी कम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+