ग्रेटर नोएडा में 20 करोड़ डॉलर निवेश करेगी ताईवानी कंपनी
नयी दिल्ली। नोएडा के लिए खुशखबरी की खबर हैं। ताईवान इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्च र्स एसोसिएशन (टीईईएमए) ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में 20 करोड़ डॉलर निवेश कर सकती है। ये निवेश यहां के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर लाएगा।

टीईईएमए अध्यक्ष फ्रांसिस साई के नेतृत्व में संगठन के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात कर राज्य में निवेश की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जॉन को, जॉन लिन, डिंगो कू, गैरी लियु, जीजे ली और संजय सोनी ने राज्य के अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन से प्रभावित हैं और उसका लाभ उठाना चाहते हैं। ये सदस्य डी-लिंक, सीटीसीआई कॉरपोरेशन और विंस्टन कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों से संबंधित हैं।
फ्रांसिस साई ने अधिकारियों से कहा कि ताईवान की कंपनियां ग्रेटर नोएडा में एक इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर स्थापित करना चाहती हैं। साई ने कहा, "ताईवानी कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में लाने के इस कदम से ग्रेटर नोएडा और नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Noida Labour Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग पर भारी बवाल, सड़क पर उतरे कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन -
Noida Kya Khula-Kya Band: फैक्ट्री वर्कर्स का उग्र प्रदर्शन, कौन से रूट ब्लॉक? स्कूल-बैंक, क्या खुला-क्या बंद? -
Ambedkar Jayanti: दिल्ली-नोएडा में लग सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये Traffic एडवाइजरी -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications