2000 Note: बंद होने के बाद अब तक 2000 रुपए के इतने नोट आए वापस, RBI ने बताया पूरा डेटा
2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोट चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। तभी से 2000 रुपए के नोट वापस आने का सिलिसला जारी है। अब इसी से जुड़ा एक बड़ा आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया है।
आरबीआई ने 2000 रुपये के सर्कुलेशन और इसके लौटने के बारे में आखिरी प्रेस रिलीज 02 दिसंबर 2024 को जारी की थी। इस मामले में अब आरबीआई ने नया अपडेट जारी किया गया है। आरबीआई ने बताया कि 2000 रुपये के बैंक नोट बैंक में जमा करने या बदलने की सुविधा देश की सभी बैंक शाखाओं में 07 अक्टूबर, 2023 तक उपलब्ध थी।

2000 के नोटों को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (RBI निर्गम कार्यालयों) पर उपलब्ध है। 9 अक्टूबर, 2023 से RBI निर्गम कार्यालय भी व्यक्तियों/संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 के नोट स्वीकार कर रहे हैं।
इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से 2000 के नोट किसी भी RBI निर्गम कार्यालय में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए भेज रहे हैं। आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 2000 रुपये के 98.12 फीसदी नोट वापस लौट आए हैं।
इसके साथ ही आरबीआई ने बताया कि अब 6,691 करोड़ रुपये के कुल नोट ही लोगों के पास बाकी रह गए हैं। 2000 रुपये के कुल नोटों की संख्या 3.56 लाख करोड़ रुपये की थी और ये आंकड़ा 19 मई 2023 तक था।
हालांकि, आरबीआई समय-समय पर ये दोहराता है कि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। इसका अर्थ है कि ये नोट केवल सर्कुलेशन से बाहर किए गए हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications