क्या 2000 ke note band RBI के लिए चुनौतीभरा फैसला? ऐलान के कुछ देर बाद वेबसाइट क्रैश हो गई!
2000 ke note band RBI के उन फैसलों में शामिल है, जिस पर हर खास और आम शख्स बेधड़क तरीके से रिएक्ट कर रहा है। हालांकि, जब शुक्रवार को फैसले का ऐलान हुआ, रिजर्व बैंक की वेबसाइट क्रैश हो गई।

क्या 2000 ke note band RBI के लिए चुनौतीभरा फैसला रहा? इसका जवाब आने वाले समय में मिलेगा। हालांकि, फैसले का इम्पैक्ट इतना बड़ा रहा कि इंटरनेट यूजर्स के बीच अफरा-तफरी मच गई।
रिपोर्ट के अनुसार, RBI ने शुक्रवार को जैसे ही 2000 के नोट बंद करने का ऐलान किया। कुछ ही देर बाद रिजर्व बैंक की वेबसाइट क्रैश हो गई! लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट अचानक आई ट्रैफ़िक के कारण क्रैश हो गई।
बता दें कि भारत के केंद्रीय बैंक- RBI ने कहा कि ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंक नोट सर्कुलेशन में नहीं रहेंगे। आरबीआई ने शुक्रवार को साफ किया कि नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला हुआ है लेकिन, ₹2000 के नोट फिलहाल वैध मुद्रा बने रहेंगे।
आरबीआई ने बैंकों से तत्काल प्रभाव से 2000 रुपए के नोट जारी करना बंद करने को भी कहा है। इसका मतलब ये हुआ कि आरबीआई की घोषणा के अनुसार, सभी बैंकों में 30 सितंबर, 2023 तक ₹2,000 के नोटों को केवल जमा और/या एक्सचेंज किया जा सकेगा।
किसी भी बैंक शाखा में 2000 के बदले बाजार में मौजूद अन्य मूल्यवर्ग के नोट हासिल किए जा सकते हैं। हालांकि, आरबीआई ने ₹2000 मूल्यवर्ग के नोट जमा करने की सीमा भी बताई है।
एक्सचेंज कराते समय एक समय में अन्य मूल्यवर्ग के नोटों को बदलने के लिए किसी भी बैंक में ₹2000 मूल्यवर्ग के अधिकतम ₹20,000 रुपये ही जमा किए जा सकेंगे। RBI ने कहा, "आमतौर पर लेनदेन के लिए 2000 के नोट का उपयोग नहीं किया जाता।"
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications