भारत में बनी 1800 नई कंपनियां, नई दिशा में बढ़ रहा देश

business-company
नई दिल्ली। एक ओर जहां भारत नई सरकार की उंगली पकड़कर आगे बढ़ रहा है वहीं व्यवसाय‍िक क्षेत्र का एक नया आंकड़ा सामने आया है। देश में मई के दौरान करीब 1,800 नई कंपनियों की स्थापना हुई जिनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश में अस्तित्व में आईं।

यह संख्या मई 2013 में पंजीकृत 10 हजार 546 नई कंपनियों के स्तर से कम है जो कि अब तक का रेकॉर्ड है। कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार मई में देश में रजिस्टर्ड 1,789 नई कंपनियों की कुल अधिकृत पूंजी 3,342.34 करोड़ रुपये है।

पढ़ें- बजट से उम्मीदें

मंत्रालय के दस्तावेज के मुताबिक कुल कंपनियों में से 250 उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड हुईं। 237 कंपनियों के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे और 220 नई कंपनियों के साथ पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर रहा। इस बीच मई के आखिर तक रजिस्टर्ड कंपनियों की संख्या 13.97 लाख रही, जिनमें से सिर्फ 9.7 लाख कंपनियां सक्रिय हैं।

हालांकि इस तरह के आंकड़ों को व्यवसायिक विशेषज्ञ नई ऊर्जा के रूप में देख रहे हैं व देश के आधुनिक विकास को इसका भागीदार मान रहे हैं। कुछ की राय इससे बिल्कुल अलग है व वे इसे बेतहाशा पूंजी व्यय मान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+