Jio ने यूजर्स को दिया 10GB Free डेटा, जानें कैसे उठाएं फायदा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को 10जीबी फ्री डेटा दिया है। जियो टीवी को ग्लोबल मोबाइल अवॉर्ड्स 2018 का सम्मान मिला है, जिसके बाद जियो ने इस खुशी को अपने ग्राहकों के साथ साझा किया और उन्हें 10जीबी डेटा फ्री देने का ऐलान किया है। जियो ने अपने यूजर्स को मैसेज के जरिए उन्हें 10GB फ्री डेटा देने का ऐलान किया है। आपको इस फ्री डेटा के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आपको बता दें कि आप कैसे इस फ्री डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं?

जियो यूजर्स को तोहफा
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को 10जीबी डेटा तोहफे के तौर पर दिया है। जियो ने अपने यूजर्स को एसएमएस के जरिए इस बात की जानकारी दी है। अपने संदेश में जियो ने लिखा है कि जियो टीवी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में में बेस्ट मोबाइल विडियो कॉन्टेंट का अवार्ड जीता है। जियो ने इस सफलता के लिए अपने ग्राहकों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि आपके इस उत्साह के लिए हम आपके अकाउंट में 10जीबी का कंप्लीमेंट्री डेटा दे रहे हैं।

ऐसे हासिल करें फ्री डेटा
जियो का ये फ्री डेटा केवल प्राइस मेबर्स के लिए हैं। जियो यूजर्स इस फ्री डेटा का इस्तेमाल जियो टीवी के लिए कर सकते हैं।इस फ्री डेटा के इस्तेमाल के लिए आपको जियो ऐप के MY Plans में जाकर चेक करना होगा। आपको बता दें कि ये डेटा ऑटोमेटिक हैं, जो कि अपने आप आपके अकाउंट में जुड़ जाएगा, लेकिन अगर आपको ये डेटा नहीं मिला है तो आप इस बारे में शिकायत कर सकते हैं।

यहां करें शिकायत
अगर आपको जियो का ये फ्री डेटा नहीं मिला है तो आपको टोल फ्री नंबर 1299 पर मिस्ड कॉल देकर इस फ्री डेटा को पा सकते हैं। आपको बता दें कि ये डेटा सीमित समय के लिए जिसका इस्तेमाल आप जियो टीवी के लिए कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications