बुलंदशहर: लूटपाट के बाद परिवार को बनाया बंधक, महिला से सामूहिक दुष्कर्म

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में लूटपाट के बाद नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने लूट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Woman physical attack by three men after loot

जानकारी के मुताबिक, मामला बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके का है। पीड़ित महिला के पति के अनुसार मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। उसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसके घर में धावा बोल दिया। बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। पीड़ित महिला के पति के अनुसार बदमाश उसकी पत्नी को जबरन दूसरे कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

पुलिस कर रही है जांच
बदमाश घर से इनवर्टर बैटरी, एक मोबाइल फोन के अलावा कीमती सामान लूटकर ले गए। किसी तरह घर के मुखिया ने अपने हाथ-पैर में बंधी रस्सी खोल कर पड़ोसी के फोन से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ धनप्रकाश त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्‍कर्म की रिपार्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+