PUBG खेलने के दौरान दो पक्षों में हुआ बवाल, जमकर हुई फायरिंग और पथराव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पबजी खेलने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में आमने सामने आ गए। इस दौरान पुलिस चौकी के सामने जमकर पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दादरी गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही ड्यूटी पर तैनात चौकी के सिपाहियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के दादरी गेट चौकी का है। यहां गुरुवार की देर रात अन्सरियार और कुरैशियार मोहल्ले के दो पक्षों टीम बनाकर पबजी खेल रहे थे। खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद बवाल इतना बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक आ पहुंची। दोनों पक्षों के बीच आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई और जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स ने रात में गश्त भी की।

पुलिस ने की रात भर गश्त

पुलिस ने की रात भर गश्त

क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अन्सरियार और कुरैशियार मोहल्ले के बीच कुछ लड़कों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। लोगों का कहना है कि इस दौरान पथराव और फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हंगामा और उत्पात मचा रहे दोनों पक्षों को वहां से भगाया। मिश्र ने बताया कि एक युवक घायल है और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है।

एसएसपी ने की कार्रवाई

एसएसपी ने की कार्रवाई

इस मामले का संज्ञान लेते हुए बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार ने दादरी गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं ड्यूटी पर तैनात चौकी के सिपाहियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं। उधर बवाली आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से भी संगीन धाराओ में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद दर्जन भर से अधिक आरोपी पुलिस हिरासत में लिए गए हैं। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+