UP Nikay Chunav 2023: बाहुबली गुड्डू पंडित की पत्नी को सपा ने बुलंदशहर से बनाया प्रत्याशी
बुलंदशहर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडे को टिकट दिया है। वहीं, गुलावठी सीट से हिस्ट्रीशीटर काले खां को प्रत्याशी बनाया है।

UP Nikay Chunav 2023: बुलंदशहर जिले (Bulandshahr) में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दूसर चरण के लिए बुलंदशहर जिले में 24 अप्रैल तक नामांकन होंगे। लेकिन, बीजेपी समेत कई दलों ने टिकट को लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है।
इस बीच समाजवादी पार्टी ने बुलंदशहर की आठ नगर निकाय सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बुलंदशहर सीट पर समाजवादी पार्टी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडे को टिकट दिया है। वहीं, गुलावठी नगर से हिस्ट्रीशीटर काले खां को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
Recommended Video

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 5 नगर पंचायत और चार नगर पालिका सीट के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नरोरा से पूजा देवी, खानपुर से जावेद सैफी और औरंगाबाद से शकीला बेगम के नाम पर मुहर लगाई है।
वहीं, बुलंदशहर सीट से अर्चना पांडे को टिकट की घोषणा की गई है। अर्चना पांडे, बाहुबली नेता और पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की पत्नी है। गुड्डू पंडित ने साल 2007 डिबाई विधानसभा सीट से BSP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और वर्तमान एटा सांसद राजू भैया को मात दी थी।
इसके बाद साल 2012 में गुड्डू पंडित ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर डिबाई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भी उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और वर्तमान एटा सांसद राजू भैया को मात दी थी। गुड्डू पंडित ने साल 2014 में अपनी पत्नी को सपा के टिकट पर अलीगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ाया था।
लेकिन, इस चुनाव में वो हार गईं। बता दें कि गुड्डू पंडित ने सपा के खिलाफ क्रांस वोटिंग की थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में गुड्डू पंडित फतेहपुर सीकरी सीट से बीएसपी के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सपा का दामन थामा था। अब वो अपनी पत्नी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने गुलावठी से हिस्ट्रीशीटर काले खां को नगर पालिका अध्यक्ष पद का टिकट दिया है।
इसके अलावा सपा ने खुर्जा से रजिया चौधरी, जहांगीराबाद से अजीत सिंह, डिबाई से असलम, नरौरा से पूजा देवी, खानपुर से जावेद सैफी और औरंगाबाद से शकीला बेगम को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। जिलाध्यक्ष मतलूब अली का कहना है कि पार्टी जिले की सभी सीटों पर मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications