UP News: छोटी बच्चियों को 'मीठी गोली' खिलाने वाले सेवादार की करतूत उजागर, आश्रम से आरोपी गिरफ्तार
Bulandshahr Radha Swami Satsang Ashram: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बुलंदशहर जनपद में स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में रहने वाले 65 साल के एक सेवादार के ऊपर गंभीर आरोप लगा है।
आरोप है कि सेवादार ने गांव की रहने वाली दो नाबालिक छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक छात्रा गर्भवती हो गई और उसके पेट में दर्द होने लगा। उसके बाद परिजनों ने पूछा तो उसने सेवादार की काली करतूत बताई।

इस मामले में छात्राओं के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सेवादार से पूछताछ की जा रही है।
मीठी गोली बोलकर खिलाता था नशीली दवा
दरअसल, बुलंदशहर जनपद में स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के समीप में रहने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम में रहने वाला सेवादार उनकी बच्चियों को आश्रम में बुलाता था। इस दौरान उन्हें मीठी गोली बताकर नशीली दवा खिला देता था।
नशीली दवा खाने के बाद जब छात्राएं बेहोश हो जाती थी तो वह उनके साथ दुष्कर्म करता था। एक छात्रा के परिजन द्वारा बताया गया कि बीते दिनों उनकी बेटी के पेट में अचानक दर्द होने लगा। दर्द होने के बाद परिजनों ने पूछताछ की तो बेटी ने पूरी कहानी बता दी।
पूछता इसमें पता चला कि पड़ोस की रहने वाली एक और बालिका के साथ आश्रम में रहने वाला सेवादार इसी तरीके की हरकत करता है। मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीण बेटियों को लेकर स्याना थाने पर पहुंच गए और आरोपी सेवादार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 8 महीने से बच्चियां आश्रम में खेलने के लिए जाती थी। इस दौरान आश्रम में रहने वाला 65 वर्षीय सेवादार उनके साथ गंदी हरकतें करता था। संभावना यह भी जताई जा रही है कि दो बच्चियों के अलावा कुछ अन्य बच्चियों के साथ भी सेवादार ऐसी हरकतें किया होगा।
फिलहाल इस मामले में एसपी सिटी शंकर प्रसाद द्वारा बताया गया कि आश्रम के सेवादार के ऊपर गांव की रहने वाली दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सेवादार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों का मेडिकल कराने के साठी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications