फर्जी दस्तावेज तैयार कर UP के वन राज्यमंत्री पर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप,MP-MLA कोर्ट ने पेश होने को कहा

फर्जी दस्तावेज तैयार कर UP के वन राज्यमंत्री पर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, MP-MLA कोर्ट ने पेश होने को कह

बुलंदशहर, 22 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल शर्मा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शिकारपुर से बीजेपी विधायक और राज्यमंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ रुपए की जमीन हड़पने के मामल में परिवाद दर्ज किया गया है। एमपी एमएलए कोर्ट ने राज्यमंत्री अनिल शर्मा को 10 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है।

UP Minister Anil Sharma accused of grabbing land worth crores by preparing fake documents

राज्यमंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ यह परिवाद फर्म वैष्णों इंफ्राहोम्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दर्ज कराया गया है। फर्म के निदेशक पंकज अग्रवाल ने बताया कि बुलंदशहर में कब्रिस्तान के सामने डीएम रोड पर करोड़ों की संपत्ति पर काफी समय से विवाद चल रहा है। संपत्ति के मालिकों ने उनकी फर्म के तीन निदेशकों के नाम बैनामा किया था। आरोप है कि मंत्री ने पुराने बैनामे की आड़ में यह खेल किया है। दरअसल, संपत्ति में से 980 वर्ग गज मंत्री की परदादी स्वर्गीय पानो देवी के नाम से खरीदी गई थी। इसे बाद में बेच दिया गया। इसके बैनामे में अनिल शर्मा गवाह थे।

पंकज का आरोप है कि मंत्री एवं शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने संपत्ति में से 2405.59 वर्ग गज जमीन खुद की बताकर प्रशासन को पत्र लिखा है। इसी जमीन के फर्जी कागजात तैयार किए गए हैं। सुनवाई के बाद एमपी एमएलए विशेष कोर्ट ने मामले को गंभीर माना और परिवाद के रूप में दर्ज कर लिया। राज्यमंत्री को 10 नवंबर को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया। आरोप लगाने वाले पंकज अग्रवाल ने सीएम से भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, भाजपा विधायक अनिल शर्मा के खिलाफ परिवाद दर्ज होने से जिले की राजनीति गरमा गई है।

वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि यह जमीन उनकी परदादी के नाम पर अभिलेखों में दर्ज है। प्रकरण में डीएम के माध्यम से जांच पूर्व में कराई जा चुकी है। परिवादी पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। कोर्ट में हम अपना पक्ष रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+