बुलंदशहर: युवती को कार से अगवाकर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है, यहां एक युवती के साथ अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि समुदाय विशेष के युवक ने साथियों संग उसका अपहरण कर लिया और जंगलों में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना गुरुवार (3 दिसंबर) की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
Recommended Video

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अकरम अंसारी को हिरासत में ले लिया है। जबकि दो अन्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के समुदाय विशेष के युवक द्वारा अपने साथियों संग मिलकर कार से अगवा कर जंगलों में ले जाकर गैंगरेप किया।
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलंदशहर जनपद के महिला जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि पीड़िता की मां लोन दिलाने का काम करती है और उसने दिवाली से पहले मुख्य आरोपी के पिता को 30 हजार का लोन दिलवाया था। जिसके एवज में पीड़िता की मां आरोपी के पिता से 2000 रुपए कमीशन मांग रही थी। आरोपी के पिता ने वो पैसा उसे देने से इनकार कर दिया था।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पूरे मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवती द्वारा थाना छतारी में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। सिंह ने बताया कि पूरे मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। मामला आपसी लेन-देन का भी बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications